फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: PDP founder member Muzaffar Hussain Baig leaves party

पीडीपी को एक और झटका, संस्थापक सदस्य बेग ने छोड़ी पार्टी

Mon, 16 Nov 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
jammu: PDP founder member Muzaffar Hussain Baig leaves party
मुजफ्फर हुसैन बेग (फाइल फोटो) - फोटो : Peoples Democratic Party website

पीडीपी को एक और झटका लगा है। पार्टी के संस्थापक सदस्य और कद्दावर नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में सीट बंटवारे में असहमति को लेकर इस्तीफा  दिया है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने कहा कि बेग ने पीडीपी संरक्षक महबूबा मुफ्ती को पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में बता दिया है। वह 1998 में पीडीपी की स्थापना के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पीपुल्स एलांयस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) द्वारा सीट बंटवारे, खासकर उत्तरी कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर नाराज हैं। बताते हैं कि उनकी पत्नी के लिए डीडीसी चुनाव में नेकां द्वारा सीट ना छोड़ने से वे नाराज थे।
विज्ञापन


बेग ने तब भी महबूबा मुफ्ती का साथ नहीं छोड़ा था, जब घाटी में एक एक कर कई पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले भी उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा शुरू हुई लेकिन वे पार्टी के साथ ही रहे। पीएजीडी में नेकां, पीडीपी, पीपुल्स कांफ्रें स, माकपा समेत सात दल शामिल हैं। कांग्रेस ने भी पीएजीडी को अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि पीएजीडी का गठन डीडीसी चुनाव के लिए या सत्ता में आने के लिए नहीं किया गया है, बल्कि यह एक व्यापक हित को लेकर किया गया है। हालांकि, उन्होंने सीटों पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका इशारा उस ओर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed