{"_id":"5f0b2dca791747310d7ec42e","slug":"jammu-pakistan-violated-ceasefire-in-nowshera-sector-of-rajouri-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sun, 12 Jul 2020 09:05 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार को 7 बजकर 30 मिनट पर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera sector of Rajouri district at 1930 hours today.
— ANI (@ANI) July 12, 2020
सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा गया है।
विज्ञापन
सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए।
विज्ञापन
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।