फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, pakistan attack, ground report

Jammu News: हमें तो भगवान ने बचा लिया, अब मदद की आस

विज्ञापन
jammu, pakistan attack, ground report
– धमाके में क्षतिग्रस्त हुआ वकील तानिया का घर, मदद की आस
विज्ञापन

– दहशत में आसपास के कई परिवारों ने भी छोड़ा शहर

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बच गए ये बहुत है... लेकिन अब आगे क्या होगा? यह कहना है तानिया परिहार का, जिनका घर शनिवार सुबह हुए धमाके में क्षतिग्रस्त हो गया। शहर की जानीपुर कॉलोनी में रहने वाली तानिया वकील हैं। उन्होंने अभी एक साल पहले ही वकालत शुरू की थी। घर में वह अपनी मां के साथ रहती थीं। अब उनके पास न रहने की जगह है और न कोई ठोस मदद का भरोसा।

तानिया ने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे के आसपास वह और उनकी मां रसोई में थीं तभी अचानक से जोर का धमाका हुआ। जब तक कुछ सोचते, छत और दीवारें दरक चुकी थीं। भगवान का शुक्र है कि हम दोनों उस वक्त रसोई में थीं, वरना कुछ भी हो सकता था। चारों तरफ बिखरे ईंट-पत्थर और टूटे फर्नीचर दर्द की गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन

दरवाजे उखड़े हुए थे, खिड़कियां चकनाचूर और घर की छत में बड़ा छेद हो चुका था। घर में कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा था जो धमाके की चपेट में न आया हो। उन्होंने कहा कि कल विधायक शाम लाल शर्मा, एसएसपी और जिला प्रशासन के लोग, मुझसे आकर मिले। लेकिन अब तक न कोई सरकारी मदद मिली है, न कोई ठोस भरोसा। अब तो बस ऊपरवाले का ही भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

आसपास के लोग भी कर चले गए
तानिया मूल रूप से किश्तवाड़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास उनके कई रिश्तेदार और परिचितों के घर हैं। धमाके के बाद कई परिवार किश्तवाड़ लौट चुके हैं। सब डर गए हैं। किसी को नहीं पता कि अगला धमाका कब और कहां हो जाए। गली में ही घूमते मिले शिक्षक विषवेश बाली ने बताया कि धमाके के पूरी गली और आसपास के इलाके कोहराम मच गया था। ये तो शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed