{"_id":"64f5b7d7b5a70c5ae6032678","slug":"jammu-now-you-can-transfer-vehicle-ownership-online-no-need-to-go-to-rto-office-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अब ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे वाहन की ऑनरिशप, नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अब ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे वाहन की ऑनरिशप, नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ कार्यालय
Mon, 04 Sep 2023 04:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 04:26 PM IST
सार
वाहन की ऑनरशिप ट्रांसफर की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इससे संबंधित फार्म, शुल्क और डिजिटल साइन भी ऑनलाइन अपलोड हो सकेंगे।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग वाहनों की ऑनरशिप ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन करेगा। अगले कुछ दिनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद वाहन खरीदने और बेचने वालों को इसके लिए आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
साथ ही फिजिकली उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। ऑनलाइन ही फेशियल रिकॉग्नेशन की मदद से काम होगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो वाहन बेचने या खरीदने के लिए आरटीओ कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
वाहन की ऑनरशिप ट्रांसफर की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इससे संबंधित फार्म, शुल्क और डिजिटल साइन भी ऑनलाइन अपलोड हो सकेंगे। आमतौर पर कार या किसी अन्य वाहन की ऑनरशिप ट्रांसफर करवाने के लिए काफी परेशानी आती थी। वाहन मालिक को इस संबंधी सभी दस्तावेज कार्यालय में जाकर देने होते हैं।
विज्ञापन
कोई भी दस्तावेज कम होने से फिर चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन जल्द लोगों को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी और वह घर बैठे ही वाहन की ऑनरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही वाहन बेचने और खरीदने वाले की शारीरिक मौजूदगी भी जरूरी नहीं होगी।
फेशियल रिकॉग्नेशन की मदद से आधार बेस्ड वेरिफिकेशन और ओटीपी से दोनों की मौजूदगी दर्ज की जाएगी। 29 अगस्त को मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग की 16 और सेवाओं को ऑनलाइन किया था, जिसमें वाहन की ऑनरशिप ट्रांसफर की प्रक्रिया ऑनलाइन करना भी शामिल है। ब्यूरो
वाहन की ऑनरशिप अब ऑनलाइन हो रही है। लोगों को कार्यालय में आकर आवेदन नहीं करना पड़ेगा। जल्द इस व्यवस्था को शुरू करेंगे। -पंकज बगोत्रा, आरटीओ जम्मू।