{"_id":"6718af8be03b09e1fb0469ad","slug":"jammu-news-z-morh-tunnel-crucial-for-national-security-help-protect-against-threats-from-pakistan-and-china-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: देश की सुरक्षा के लिए अहम है जेड मोड़ सुरंग...पाकिस्तान और चीन की तरफ से खुद को सुरक्षित कर सकेंगे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: देश की सुरक्षा के लिए अहम है जेड मोड़ सुरंग...पाकिस्तान और चीन की तरफ से खुद को सुरक्षित कर सकेंगे हम
Wed, 23 Oct 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:14 PM IST
सार
जेड मोड़ सुरंग सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। राजनीतिक और रक्षा विशेषज्ञ बोले कि हम पाकिस्तान और चीन दोनों ओर से खुद को सुरक्षित कर सकेंगे।
साल के 12 महीने मौसम की बाधा के बगैर यातायात चलेगा।
विज्ञापन
Jammu News
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर का गांदरबल और जेड मोड़ सुरंग इस वक्त देश-दुनिया में सुर्खियों में है। एक दुखद घटना, आतंकी हमला, सात लोगों की मौत से जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरा देश सकते में है। इन सबके बीच जेड मोड़ सुरंग क्या है, इसे लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। इसे जानना हम सभी के लिए जरूरी भी है।
दरअसल प्रदेश के विकास व सामरिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। आखिर वो क्या वजह हो सकती है कि आतंकियों ने इस टनल एरिया को ही टारगेट किलिंग के लिए चुना है। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही जोजिला टनल का काम भी शुरू होना है, यह हमला एक डर पैदा करने की असफल कोशिश है।
प्रोजेक्ट पूरा होने से बिना किसी बाधा के हर तरफ आ-जा सकेगी हमारी सेना
कारगिल युद्ध को जरा याद करें। दोबारा ऐसी हिमाकत कोई नहीं कर सकता। जेड मोड़ टनल हमारी सुरक्षा को पाकिस्तान और चीन दोनों की ओर से जबरदस्त तरीके से पुख्ता कर रही है। वायु सेना तो है ही, पर बर्फबारी जैसी बाधाओं के वक्त हमारी सेना बिना किसी बाधा के हर तरफ आ जा सकती है, इस टनल प्रोजेक्ट के पूरा होने से।-रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर धीमान
विज्ञापन
सामरिक महत्व का प्रोजेक्ट है, इसी कारण इसे प्रभावित करने की कोशिश की
भले ही चीन और भारत के बीच लद्दाख को लेकर सहमति बन गई है, फिर भी अपनी सुरक्षा तो हमें सुनिश्चित करनी होगी। जेड मोड टनल और प्रस्तावित जोजिला टनल इसमें अहम योगदान देने वाली सिद्ध होगी। यह हमला सिर्फ डराने की एक कोशिश है, ताकि जोजिला टनल के काम प्रभावित हो।-कैप्टन अनिल गौड़ (रिटायर्ड), राजनीतिक व सुरक्षा विशेषज्ञ

इंटेलिजेंट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली से जुड़ा प्रोजेक्ट
-6.5 किमी लंबी दो लेन वाली सड़क सुरंग है। इसका नाम सड़क के जेड आकार के हिस्से के नाम पर रखा गया है।
-12 महीने मौसम फ्रूफ रहेगी। यह जोजी-ला सुरंग के साथ एनएच-1 श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह बालटाल (अमरनाथ गुफा), कारगिल और लद्दाख में अन्य स्थानों के लिए साल भर तक संपर्क बनाए रखने में मददगार है।
-इससे कारगिल तक सेना का पहुंचना सुगम और कम समय में होगा। लेह तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम होगा।
-इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी के एक्सपर्ट बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट में इंटेलिजेंट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली, इमरजेंसी में बचने के लिए एस्केप टनल जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग हुआ है। इससे यातायात सुगम होगा, जवानों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।