फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,women day celebration

वूमेन सथाने में केक काट बढ़ाया महिला पुलिस कर्मचारियों का हौसला

विज्ञापन
jammu news,women day celebration
जम्मू। अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को वुमेन सेल (महिला थाने) में केक काटा गया। आईपीएस अधिकारी और एसपी नॉर्थ पीडी नित्य के साथ कई पुलिस अफसर इस मौके पर मौजूद रहे। महिला थाना प्रभारी अनीता काटल ने यह कार्यक्रम करवाया। इसमें महिला स्टाफ ने केक काटकर इस दिन की खुशी मनाई।
विज्ञापन

एसपी नित्य ने कहा कि महिला को बहुत सी चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। खासकर पुलिस महकमे में। महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, सिर्फ जरूरत है तो खुद को पहचानने की। थाना प्रभारी अनीता काटल ने कहा कि महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इस दिन को खास तौर पर मनाना जाए।
विज्ञापन

-----
महिलाओं को स्वस्थ और
सशक्त बनने के दिए सुझाव
जम्मू। आईआरपी की 15 बटालियन में भी कार्यक्रम करवाया गया। आर्म्ड पुलिस के आईजी दानेश राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और लेक्चर करवाया। महिलाओं के स्वास्थ्य, उनको सशक्त करने के लिए जागरूक किया गया। आईजी ने कहा कि सिर्फ एक दिन में ही हम महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते। हर दिन महिलाओं को खास बनाने की जरूरत है। महिला कालेज गांधी नगर की कई अध्यापिकाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। बीएसएफ के पलौड़ा कैंप में बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यक्रम करवाया। अध्यक्ष रजनी जमवाल मुख्य अतिथि रहीं। कई महिला कर्मियों और अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया और कई तरह की गतिविधियां आयोजित की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंग के आधार पर भेदभाव समाज के नुकसानदायक
जम्मू। राजकीय महिला कॉलेज परेड में कार्यक्रम करवाकर महिला दिवस के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नाटक और व्याख्यान हुआ। छात्राओं ने स्किट के माध्यम से समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में बताया। छात्राओं ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में लिंग के आधार पर भेदभाव होता है। यह भेदभाव हमारे घर से शुरू होता है, जहां पर लड़कियों की बजाय लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। लिंग के आधार पर भेदभाव एक सभ्य समाज के लिए हानिकारक है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। रक्षा, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य में महिलाएं अपनी प्रतिभा से एक सभ्य समाज का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed