फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,women day celebration

यातायात नियमों के पालन पर फूल दे किया सम्मानित

विज्ञापन
jammu news,women day celebration
यातायात नियमों का पालन करने पर महिलाओं को फूल देकर सम्मानित करती ट्रैफिक पुलिस
जम्मू। चालान काटने की जगह महिलाओं को फूल दिए जा रहे थे। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का। शहर के तमाम नाकों पर सोमवार को यातायात नियमों का पालन करने वाली महिलाओं को पुलिस ने फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को ऐसा करते देखा गया। दरअसल, कुछ दिन पहले एक महिला को ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे यातायात पुलिस की काफी किरकिरी हुई। यहां तक कि मारपीट करने वाले कर्मी को निलंबित कर दिया गया, लेकिन सोमवार को पुलिस ने साबित कर दिया कि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान ही नहीं काटती, बल्कि महिलाओं की इज्जत भी करती है।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर कोई महिलाओं का अपने-अपने तरीके से सम्मान कर रहा है। हमारा भी फर्ज है कि हम उनको सम्मानित करें। खासकर ऐसी महिलाओं का जो सड़कों पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करती हैं। हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed