फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu news: Viral infection increased due to change in weather fluctuating mercury affects health

जम्मू: मौसम में बदलान से वायरल इंफेक्शन बढ़ा, पारे में उतार चढ़ाव से सेहत पर असर

Sun, 28 May 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 28 May 2023 10:31 AM IST
सार

अचानक तापमान बढ़ने और गिरने से लोग खांसी, जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से पीड़ित हो रहे हैं। अभी पहाड़ों पर कुछ हिस्सों में कटाई हो रही है, जिससे ओलावृष्टि और बारिश से तैयार फसल को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Jammu news: Viral infection increased due to change in weather fluctuating mercury affects health
जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में इस साल मार्च माह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मई में शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मूसलाधार बारिश से राहत का अहसास हो रहा है। जम्मू में पिछले दो दिन के तापमान में सामान्य से 9 डिग्री तक गिरावट आई है। इससे सेहत पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


अचानक तापमान बढ़ने और गिरने से लोग खांसी, जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में अधिकांश फसल काटी जा चुकी है, लेकिन अभी पहाड़ों पर कुछ हिस्सों में कटाई हो रही है, जिससे ओलावृष्टि और बारिश से तैयार फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


जम्मू में दो दिन पहले की बात करें तो गत 23 मई को दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 41.0 डिग्री, 22 मई को सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 42.0 और 21 मई को सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन 24 मई को अचानक मौसम बदलने से पारे में सामान्य से 5.3 डिग्री की गिरावट के साथ 32.7 और वीरवार को सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हो रहे मौसम में बदलाव से सेहत प्रभावित हो रही है। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज के अनुसार इस साल मार्च में ही मौसम में बदलाव के कारण अधिकांश लोग ऐसे मौसम के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी भी लोगों को वायरल इंफेक्शन तंग कर रही है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। 


इस मौसम में अभी ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसमें ठंडा पानी, आइसक्रीम आदि से अभी दूरी बनाए रखनी चाहिए। कृषि निदेशक जम्मू केके शर्मा के अनुसार इस समय अधिकांश तैयार फसल की कटाई हो चुकी है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अभी कई जगह कटाई हो रही है। मौजूदा हो रही बारिश से आगामी फसलों के लिए लाभ मिल सकता है। अभी मक्की, धान, पनीरी आदि लगाई जा रही है। लेकिन अगर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो उससे नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed