फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news: truck driver hanged himself after argument with wife during video call

कहासुनी पर दे दी जान: पति की लाइव मौत देखती रह गई पत्नी, कुछ न कर सकीं, सिर्फ निकली चीखें

Thu, 19 Oct 2023 03:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 03:06 PM IST
सार

जम्मू में एक ट्रक ने चालक ने फंदे पर लटकर जान दे दी। वह अपनी पत्नी के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर था। कॉल के दौरान बहस होने पर उसने अपनी जान दे दी। मृतक बिहार का रहने वाला था। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
jammu news: truck driver hanged himself after argument with wife during video call
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के नरवाल ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रक के भीतर चालक फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक राजिंदर पासवान बिहार के हमीरपुर का रहने वाला था। फंदे पर लटकने से पहले वह अपनी पत्नी के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो काल कर रहा था। कॉल के दौरान कहासुनी होने पर उसने अपनी जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक का परिवार अभी जम्मू नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजिंदर ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। कॉल के वक्त वह ट्रक की पिछली तरफ था। ट्रक के खाली हिस्से के ऊपर एक लोहे की राड थी और इसमें सामान बांधने के लिए हुक लगी हुई थी। राजिंदर ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल की और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगा। बहस करते करते ही उसने कपड़े को हुक से बांधा और गले में डाल दिया। देखते ही देखते वह फंदे पर लटक गया।

विज्ञापन

जब तक मदद पहुंची, वो अलविदा कह चुका था

उस वक्त पत्नी को समझ नहीं आया कि वह किसको सूचित करे। वह चीखती-चिल्लाती रही कि ऐसा मत करो। कुछ देर बाद उसने राजिंदर के जानकार एक ट्रक चालक को फोन कर मामले की जानकारी दी। इससे पहले कि वह मौके पर पहुंचता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकार चालक ने अपने कुछ अन्य जानकारों को बताया। राजिंदर को आनन-फानन जीएमसी ले जाया गया। यहां जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, जीएमसी पुलिस चौकी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से नरवाल पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी त्रिकुटा नगर शिवदेव सिंह का कहना है कि मृतक के परिवार से बातचीत की गई है। वह गुरुवार को जम्मू पहुंचेंगे। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है कि फंदा लगाने से पहले वह अपनी पत्नी से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर रहा था। उसी वक्त उसने फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed