{"_id":"6171d4d5201b42551933df70","slug":"jammu-news-job-fare-iti-jammu-city-reporter-news-jmu2463010100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद आईटीआई जम्मू में ऑफलाइन लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद आईटीआई जम्मू में ऑफलाइन लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोविड के बीच दो साल बाद आईआईटी जम्मू में 28 अक्तूबर को ऑफलाइन मोड पर रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें आईटीआई पासआउट 568 युवाओं के साथ अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार का सुअवसर मिलेगा। इसमें मारुति सुजुकी, पी-मार्का तेल, अलटीमेट फ्लेक्सीपैक लिमिटड, गुड वर्कर टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां इंटरव्यू लेने पहुंचेंगी।
जॉब फेयर में संभाग के सभी जिलों से डिप्लोमा होल्डर और अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र भाग ले सकेंगे। कौशल विकास विभाग अन्य जिलों में भी इस तरह के रोजगार मेले लगाने की तैयारी कर रहा है।
-----
प्रदेश में ही रोजगार देंगी कंपनियां
आईटीआई जम्मू के प्लेसमेंट सेल में रोजगार मेला लगेगा, जिसमें मारुति सुजुकी, पी-मार्का तेल सहित अन्य बड़ी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी। ये कंपनियां युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मुहैया करवाएंगी। आईटीआई जम्मू के प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज सुमित चंदेल ने कहा कि रोजगार मेले में शामिल होने की जानकारी भेजी गई है। इस बार ऑफलाइन माध्यम से मेला हो रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें शामिल हो सकें। कंपनियां युवाओं को प्रतिमाह दस हजार रुपये तक शुरूआती वेतन पर नौकरी देंगी, एक वर्ष तक इंटर्नशिप के बाद उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर नियमित कर्मचारी के रूप में शामिल किया जाएगा।