{"_id":"669b16394fe0bc6e5b035216","slug":"jammu-news-jammu-news-c-10-jam1008-403248-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फुटपाथ पर अतिक्रमण, लोग सड़क पर चलने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फुटपाथ पर अतिक्रमण, लोग सड़क पर चलने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तालाब तिल्लो रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हाल ही में यहां दो किलोमीटर लंबे फुटपाथ का निर्माण किया गया है मगर दुकानदारों ने एक फुट तक अपना सामान लगा रखा है।
इस सड़क के दूसरी ओर पार्किंग निर्माण के लिए सड़क को पांच फुट तक खोदा गया है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में लोग फुटपाथ से आ-जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम को आ रही है। जैसे ही भीड़ बढ़ती है तो फुटपाथ पर चलने के लिए जगह नहीं बचती। लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। हालांकि नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर रखा सामान जब्त भी किया था मगर फिर से हालात नहीं बदले। करियाना दुकानदारों ने ऑटो और चावल की बोरियां फुटपाथ पर लगा रखी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के बाहर पंखे और अन्य उपकरण पड़े हुए हैं। तालाब तिल्लो बाजार में कैनाल हेड, बोहड़ी, भगवती नगर सहित कई इलाकों से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।
-- -
शहर के कई बाजारों का यही हाल
ऐसा ही हाल ज्यूल से कैनाल रोड, इंदिरा चौक, बीसी रोड, गुम्मट रोड सहित अन्य बाजारों का भी है। विक्रेता फुटपाथ पर सामान रखकर बेच रहे हैं और जनता सड़क पर चलने के लिए मजबूर है। संडे मार्केट भी फुटपाथ पर ही प्रत्येक सप्ताह लगती है। ऐसे में दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
--
वाहन भी फुटपाथ पर खड़े किए जा रहे
गुम्मट से लेकर राजपुरा चुंगी तक बने फुटपाथ पर भी अतिक्रमण है। अधिकांश जगहों पर बेचने के लिए फूलों को सजाकर फुटपाथ पर रखा गया है। इसके अलावा वाहन भी फुटपाथ पर खड़े किए जा रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी आ रही है।
-- -
कोट ..
नगर निगम की ओर से फुटपाथ से सामान उठाया जाता है। तालाब तिल्लो बाजार में भी कार्रवाई होगी। लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाए गए हैं।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम