{"_id":"6685f6e68ba7eb997300cad6","slug":"jammu-news-jammu-news-c-10-jam1004-393477-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एक्सप्रेस वे पर कुंजवानी और नरवाल के बीच नहीं बनेगी ब्लाइंड वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एक्सप्रेस वे पर कुंजवानी और नरवाल के बीच नहीं बनेगी ब्लाइंड वाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर कुंजवानी और नरवाल के बीच ब्लाइंड वॉल नहीं बनेगी। जम्मू के लोगों की इस मांग को मान लिया गया है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति जताई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भी लोगों की इस समस्या को गडकरी के समक्ष रखा था, क्योंकि घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल, स्थानीय बाजार, दुकानें, मॉल, बैंक्वेट हॉल, मुख्य फल मंडी, मुख्य सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी बस स्टैंड और प्रवेश व निकास शामिल हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में शाम लाल लंगर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, विक्रम रंधावा और अरुण गुप्ता अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स जम्मू ने 17 जून को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की ई थी। ऑडर न आने के चलते एनएचएआई ने ब्लाइंड वाल का कार्य जारी रखा था। इसके बाद प्रदर्शन हुए तो सभी फिर से केंद्रीय मंत्री से मिलने गए। शाम लाल लंगर ने कहा कि यह हमारी नहीं, लोगों की जीत है।