{"_id":"6135327f8ebc3e494c7df10e","slug":"jammu-news-incroachment-jammu-city-news-jmu243023442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण में बड़े कारोबारी भी पीछे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण में बड़े कारोबारी भी पीछे नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के तहत कुंजवानी से सिद्दड़ा बाईपास पर नामी-गिरामी कारोबारी भी अतिक्रमण करने में पीछे नहीं हैं। किसी ने दीवार तो किसी ने गेट और किसी ने शेड तक डाल रखे हैं। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे इसी मार्ग पर सिक्सलेन बनना है। ऐसे में रास्ता साफ करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास अब प्रशासन के सहयोग से सख्ती से अतिक्रमण हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
प्राधिकरण की तरफ से जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग को सौंपी गई अतिक्रमणकारियों की सूची में नामी गिरानी कारों के शोरूम से लेकर नामी गिरानी होटल भी अतिक्रमण करने वालों की सूची में हैं। शेड, रैंप, पार्किंग, दीवार, गेट और अवैध रूप से ढांचे तक अतिक्रमण कर बनाए गए हैं।
प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी वाईपीएस जादोन का कहना है कि हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लंबा चलेगा। कुंजवानी से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान सैनिक कालोनी, ग्रेटर कैलाश, छन्नी हिम्मत से आगे बढ़ता हुआ नरवाल और सिद्दड़ा तक होगा।
विज्ञापन
पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन व पुलिस की देखरेख में की जा रही है। अतिक्रमणकारियों की पूरी सूची जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है और तय नियमों व प्रावधानों के तहत ही पूरी कार्रवाई हो रही है।
----------
अतिक्रमणकारियों की सूची में ये भी शामिल
होटल रेडिसन ब्लू, मैड ग्लैड, योकाहामा रॉयल ऑटो, पीएनबी बैंक नरवाल, श्री टोयोटा, वेव मॉल, महिंद्र शुहूल, टाटा शकित, रायल यामाहा, हीरो मोटर्स, केसी मोटर्स, फोर्स, टीवीएस सोमनी, होटल रिटज, जैकेश व्हीकलएडस, डेटसन, निसान आदि शोरूम अतिक्रमण में शामिल हैं।