फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news Fourth bridge of Tawi decorated with colorful flowers in Jammu

जम्मू-कश्मीर: रंग-बिरंगे फूलों से सजा तवी का चौथा पुल, सैर करने वालों को मिला माहौल अनुकूल

Tue, 07 Sep 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 02:21 PM IST
सार

तवी नदी पर बने चौथे पुल को नगर निगम ने रंग बिरंगे फूलों से सजाया है। लोगों को यहां सैर करने में अनुकूल माहौल मिल सकेगा। इससे शहर और सुंदर नजर आएगा। 

विज्ञापन
jammu news Fourth bridge of Tawi decorated with colorful flowers in Jammu
तवी नदी पर बना चौथा पुल - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू में तवी नदी पर बने चौथे पुल को नगर निगम ने रंग बिरंगे फूलों से सजा दिया है। इससे सुबह और शाम के समय यहां सैर करने वाले लोगों को अनुकूल माहौल मिल सकेगा। सजावट का काम पूरा होने के बाद सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उप मेयर पूर्णिमा शर्मा मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


पुल पर गमले और फूल लगाने और रंगरोगन का काम लंबे समय से काम चल रहा था। पहले चरण में पुल के दोनों ओर गमले लगाए गए और फूल लगाए। इसके बाद दूसरी ओर सजावटी पौधे और फूल लगाए गए। पुल को लाइटों से भी सजाया गया। इसमें एलईडी लाइट की सुविधा भी दी गई है। 
विज्ञापन


पुल काफी लंबा और दोनों तरफ गलियारा(पैदल पाथ) होने के चलते सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सैर करने के लिए पहुंचते हैं। इसको देखते हुए नगर निगम ने पुल की सुंदरता को बढ़ाया है। इस पर बीस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ गमलों में फूल लगाए गए हैं। लोगों को यहां सैर करने में अनुकूल माहौल मिल सकेगा। साथ ही यहां से लोगों को संदेश दिया गया है कि वह अपने आसपास पौधे लगाएं। इससे शहर और सुंदर नजर आएगा। - चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed