फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,covid,Vaccination

अठारह से अधिक आयु वर्ग में 84 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
jammu news,covid,Vaccination
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। प्रदेश में दैनिक आधार पर एक लाख से ऊपर टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 18 से अधिक आयु वर्ग में 84.14 फीसदी (10511336) लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में बुधवार को 130113 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 68816 और दूसरी खुराक में 61297 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम-उर रहमान का कहना है कि आगामी 15 अक्तूबर तक 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण में जिला सांबा और जिला पुंछ में 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। प्रदेश में जिला राजोरी 70.66 फीसदी से सबसे पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

----
टीकाकरण को लेकर कई भ्रांतियां
प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं यहां टीकाकरण को लेकर कई भ्रांतियां हैं। खासतौर पर एक विशेष समुदाय से संबंधित इलाकों में टीकाकरण को लेकर अभी भी लोग परहेज कर रहे हैं। उनमें टीकाकरण से होनी वाली रिएक्शन सहित अन्य शारीरिक समस्याएं होने का डर है। कई जिलों में संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है, जो अन्य जिलों के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में तड़के अभियान
जम्मू जिले में विस्थापित आबादी को टीकाकरण के लिए तड़के विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए चिकित्सा टीमें सुबह छह से दस बजे तक झुग्गी झोंपड़ी (स्लम) क्षेत्रों में पहुंचकर टीकाकरण कर रही हैं। इसका उद्देश्य श्रमिकों के काम पर जाने से पहले ही उन तक पहुंचकर टीकाकरण करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि नियमित तौर पर स्लम क्षेत्र को सुबह कवर किया जा रहा है। जिन लोगों के पास शिनाख्ती कार्ड नहीं हैं उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करके टीकाकरण किया जा रहा है।

---------
प्रदेश में कोविड संक्रमित 100 नए मामले
जम्मू। राजधानी श्रीनगर में दैनिक आधार पर सर्वाधिक कोविड संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में बुधवार को 100 नए संक्रमित मामले आए, जिसमें श्रीनगर से 49 मामले हैं। इनमें 46 मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश के अन्य सभी 19 जिलों प्रत्येक में दस के कम संक्रमित मामले आए। जिला शोपियां, किश्तवाड़, रियासी में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू में 6 संक्रमित मामले मिलें। प्रदेश में श्रीनगर में सबसे अधिक 596 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed