फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, national heighway, ambulence

Jammu News: नेशनल हाईवे में फंसे कश्मीरी छात्रों की मददगार बनी हेल्पलाइन

विज्ञापन
jammu, national heighway, ambulence
-उधमपुर में फंस गए थे चंडीगढ़ और देहरादून से कश्मीर लौट रहे छात्र
विज्ञापन


-हेल्पलाइन पर पंजाब, उत्तरप्रदेश और देहरादून से लगातार आ रहे फोन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पहलगाम हमले के बाद राज्य के बाहर फंसे छात्रों के लिए सरकार की मुहिम रंग ला रही है। रविवार को चंडीगढ़ और देहरादून से वापस लौट रहे छात्र नेशनल हाईवे बंद होने की वजह से उधमपुर में फंस गए थे। इन छात्रों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी। राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों की मदद से सभी छात्रों के रहने का इंतजाम करवाया और सुबह नेशनल हाईवे बहाल होने के बाद सभी छात्र श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अलावा मंत्रियों के नंबर पर भी लगातार फोन आ रहे हैं।
अभी तक हिमाचल से कोई भी बड़ा मामला सामने नहीं आया है। लेकिन पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से फोन आने का सिलसिला जारी है। इनके माध्यम से छात्रों की समस्याएं सरकार तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के सुपुर्द किया जा रहा है। इसके बाद विभाग शिकायत का निपटारा करने के बाद इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने से पहले राज्य के सभी मंत्रियों को बाहर भेजा था।
विज्ञापन

इनमें हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मंत्रियों ने पढ़ाई कर रहे छात्रों और कारोबारियों से बातचीत कर मदद के लिए अपने-अपने नंबर जारी किए थे। इन नंबरों के वायरल होने के बाद अब देश भर से फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन अब तक मंत्रियों से संपर्क करने वालों में वे लोग भी शामिल हैं जो निजी तौर पर मदद चाह रहे हैं। जबकि कुछ लोग केवल जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों से बातचीत करने के लिए भी नंबर घूमा रहे हैं। इस सब के बीच मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1800-8900-166 से अब तक सबसे ज्यादा मदद छात्रों को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
छात्रों और कारोबारियों को देंगे हर संभव मदद : सीएम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों और कारोबारियों की मदद के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। इसके लिए मंत्रियों को राज्य के बाहर भेजा गया और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। राज्य के बाहर रह रहे लोगों को सुरक्षा की पूरी गारंटी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए नंबर चौबीस घंटे सातों दिन चलते रहेंगे। राज्य सरकार ने दिल्ली में आवासीय आयुक्त के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि देश भर में जम्मू-कश्मीर के छात्र इन नंबरों पर मुसीबत के समय मदद मांग सकते हैं।


------------

खरोंच तक नहीं आने देंगे : रैना

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि देश भर में पढ़ाई और कारोबार कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों को खरोंच तक नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर पढ़ाई या कामकाज कर रहे छात्रों और कारोबारियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में आवश्यक दिशानिर्देश सभी राज्यों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed