{"_id":"5c251865bdec2256dd105f93","slug":"jammu-national-bajrang-dal-stages-strong-protest-against-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर दिए विवादित बयान पर रोष, राष्ट्रीय बजरंग दल का कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर पर दिए विवादित बयान पर रोष, राष्ट्रीय बजरंग दल का कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन
Thu, 27 Dec 2018 11:52 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
bajrang dal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बजरंग दल (प्रवीण भाई तोगड़िया) ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सगीर सैयद खान के कश्मीर को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।
बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता ने आतंकवादियों को जेल से रिहा करने और कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोली से मरने वाले लोगों के परिवारों को एक करोड़ की अनुदान राशि देने की बात कही है। खान का बयान पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने जम्मू संभाग से कांग्रेस के बड़े नेताओं में शाम लाल शर्मा, रमण भल्ला, विक्रम मल्होत्रा, विक्रमादित्य सिंह, मदन लाल शर्मा आदि से अपना स्टैंड स्पष्ट करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस ने शहीद सुरक्षा बलों के जवानों का अपमान किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ऐसी देश द्रोहियों को जम्मू की धरती पर पनपने नहीं देगी। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वह ऐसे नेता जो वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में माहौल खराब करते है।
इन पर अंकुश लगाया जाए। इस अवसर पर सचिन, दीपक, कौशल, राजन, निखिल, अनमोल, सुमित, सतपाल आदि ने भी कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।