Nagrota Khel Gaon: नगरोटा के अधूरे खेल गांव में कैसे होंगे सपने पूरे, एथलेटिक ट्रैक, इंडोर हॉल का इंतजार
2019 में उपराज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने खेल गांव का नींवपत्थर रखा था। इसके बाद पांच सालों में यहां फुटबॉल और क्रिकेट का मैदान ही तैयार हो पाया है जबकि बड़े खेल प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर से 20 किलोमीटर दूर नगरोटा में 170 कनाल क्षेत्र में खेल गांव तैयार हो रहा है। वर्ष 2019 यहां निर्माण कार्य शुरू हुए, जिसमें आधा दर्जन से अधिक खेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, लेकिन इसकी गति को रफ्तार नहीं मिल रही। वर्तमान तक सिर्फ फुटबॉल और क्रिकेट मैदान ही तैयार हैं जबकि हॉकी, एथलेटिक ट्रैक, साइकिल ट्रैक, मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का निर्माण कार्य अधूरा है और उसे पूरे होने में एक से दो साल का और समय लगेगा।
2019 में उपराज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने खेल गांव का नींवपत्थर रखा था। इसके बाद पांच सालों में यहां फुटबॉल और क्रिकेट का मैदान ही तैयार हो पाया है जबकि बड़े खेल प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। इसका कारण इन खेल प्रोजेक्टों की फंडिंग नियमित व समय पर नहीं होना है। पहले फंडिंग गैर प्राथमिकता वाले प्रोजेक्टों के रूप में होती थी। हालांकि अभी फंडिंग प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट के रूप में हो रही है। इन खेल प्रोजेक्टों का काम पूरा होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही जम्मू-कश्मीर खेल इंडिया, नेशनल स्कूल गेम्स सहित अन्य बड़े आयोजनों की मेजबानी कर सकेगा।
खिलाड़ी बोले- जल्द पूरा हो काम
हॉकी खिलाड़ी सरबजीत सिंह ने कहा कि हॉकी मैदान तैयार होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में सिर्फ एक ही हॉकी मैदान है। वहीं धावक विकास सिंह ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय में एथलेटिक ट्रैक है अगर खेल गांव में एथलेटिक ट्रैक भी जल्दी बन जाता है तो जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स खेलों की मेजबानी कर सकेगा।
हॉकी मैदान का हाल
खेल गांव में हॉकी मैदान चार करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है। वर्तमान तक 70 फीसदी काम बचा है। मैदान में लगने वाला एस्ट्रो टर्फ तो पहुंच गया है, लेकिन उसे लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। मैदान को समतल करने का काम बाकी है। वर्तमान में इस मैदान में पानी की निकासी के लिए नाली बनाने का काम चल रहा है।
एथलेटिक और साइकिल ट्रैक का काम बंद
एथलेटिक ट्रैक छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। वर्तमान में ट्रैक का काम बंद पड़ा है। अभी तक हुए कार्य में सिर्फ मैदान में ट्रैक का आकार दिया गया है। इसे समतल करने, ट्रैक बिछाने जैसे मुख्य कार्य लंबित पड़े हैं। ऐसे ही स्थिति एक करोड़ से बनने वाले साइकिल ट्रैक है। यहां वर्तमान में निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
मल्टीपर्पज इंडोर हॉल
मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का निर्माण का सात करोड़ से होगा। वर्तमान में इसका काम चल रहा है। हॉल की बुनियाद से लेकर छत डालने का काम चल रहा है। अगर इसी रफ्तार से निर्माण कार्य हुआ तो अगले साल अंत तक काम पूरा हो सकता है।
खेल गांव नगरोटा में वर्तमान में चार प्रोजेक्ट चल रहे हैं। किसी में भी फंडिंग की कमी नहीं है। इन प्रोजेक्टों के लिए फंडिंग प्राथमिकता वाली परियोजना के तहत हो रही है। इस साल के अंत तक खेल प्रोजेक्टों को पूरा किया जाएगा। -अतुल गुप्ता, अधिशाषी अभियंता स्पोर्ट्स काउंसिल
वर्तमान में ये प्रोजेक्ट चल रहे हैं
प्रोजेक्ट लागत काम कब शुरू हुआ
- एथलेटिक ट्रैक छह करोड़ 2022
- हॉकी मैदान पांच करोड़ 2021
- साइकिल ट्रैक एक करोड़ 2022
- मल्टीपपर्ज हॉल सात करोड़ 2023
- क्रिकेट मैदान में दर्शकदीर्घा 50 लाख 2024
इन प्रोजेक्टों का काम होना बाकी
- -ऑल वेदर स्विमिंग पूल
- -लान टेनिस मैदान