{"_id":"5bef0df1bdec2269bc7ff866","slug":"jammu-nagar-nigam-mayor-chandra-mohan-gupta-take-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू नगर निगम के मेयर ने संभाला पदभार, चंद्र मोहन गुप्ता बोले बनेगा स्वच्छ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू नगर निगम के मेयर ने संभाला पदभार, चंद्र मोहन गुप्ता बोले बनेगा स्वच्छ शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू के नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने दोपहर दो बजे के बाद अपना पदभार संभाला। वहीं, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने भी आज ही अपना पदभार ग्रहण किया।
नगर निगम के मुख्यालय टाउन हाल में मेयर और डिप्टी मेयर के कक्ष को सजाने का काम शुक्रवार को जोरशोर से चला था। मेयर व डिप्टी मेयर के पदभार संभालने के साथ ही जम्मू नगर निगम में आठ सालों के बाद रौनक लौट आई है। काउंसलरों, मेयर व डिप्टी मेयर को अपनी समस्याएं बताने वालों का तांता लगा रहा करेगा। इसे देखते हुए प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि मेयर व डिप्टी मेयर के कार्यालयों में कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे।
शनिवार को मेयर व डिप्टी मेयर के कुर्सी संभालने को देखते हुए निगम के कमिश्नर अरविंद कोतवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों के कक्षों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुर्सी संभालने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय बैठक भी कर सकते हैं और अपनी प्राथमिकताओं को बता सकते हैं।