फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, nagar nigam, encrochment drieve

Jammu News: विरोध के बीच बठिंडी में फिर तोड़े थड़े, चार ट्रक सामान जब्त

विज्ञापन
jammu, nagar nigam, encrochment drieve
पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की ओर से दो घंटे चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
विज्ञापन

दस दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई, हालात जस के तस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को बठिंडी में दुकानों के आगे फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाया गया। विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में आठ दुकानों के थड़े तोड़े गए हैं, जबकि 30 से ज्यादा दुकानों का फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया है।
कार्रवाई दोपहर 12 बजे आरंभ हुई और दो बजे तक जारी रही। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया और अभियान को रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन, टीमों ने फुटपाथ पर रखा चार ट्रक सामान जब्त किया है। टीमों ने दुकानदारों से दुकानों के आगे सामान नहीं रखने की हिदायत दी। सनद रहे कि उक्त इलाके में 10 दिन पहले भी कार्रवाई हुई है, लेकिन स्थिति फिर से जस के तस हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि लोग दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान रख कर अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। उनके मजबूरन सड़कों पर चलने से हादसों की संभावना बनी रहती है। नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले नई बस्ती और नानक नगर में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

फुटपाथ पर सामान बेचने पर कार्रवाई की गई है। आठ दुकानों के थड़े तोड़े गए हैं। इसके अलावा सामान जब्त किया गया है। दुकानदार दुकानों के आगे सामान बेचने के लिए न रखें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- लाल सिंह, डीसी, राजस्व, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed