फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Municipal Corporation Election of mayor and deputy mayor today

Jammu City: आज जम्मू शहर को मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर, चुनाव के बाद जारी होगा परिणाम

Fri, 21 Oct 2022 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Oct 2022 10:28 AM IST
सार

भाजपा के सभी पार्षदों का पार्टी कार्यालय में पहुंचने के लिए कहा गया है। यहीं से सभी लोग मतदान के लिए एकसाथ नगर निगम पहुंचेंगे। यहां पहले मेयर के लिए मतदान होगा और बाद में डिप्टी मेयर के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
Jammu Municipal Corporation Election of mayor and deputy mayor today
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज 21 अक्तूबर को मतदान होगा। हालांकि तय है कि भाजपा के राजिंदर शर्मा मेयर और बलदेव सिंह डिप्टी मेयर बनेंगे, बावजूद इसके मतदान के बाद परिणाम का इंतजार किया जाएगा। क्योंकि निर्दलीय पार्षद भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान कर चुके हैं। इसलिए इनका जीतना तय है।

विज्ञापन

 
उधर, कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए औपचारिकता निभा रही है। द्वारका चौधरी मेयर और सोनिका शर्मा डिप्टी मेयर के लिए चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के पास 75 में से 44 पार्षदों का आंकड़ा है और उन्हें 11 निर्दलियों का भी समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास 13 ही पार्षद हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो जाएगा। शाम 4 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय से आएंगे सभी भाजपा पार्षद
भाजपा के सभी पार्षदों का पार्टी कार्यालय में पहुंचने के लिए कहा गया है। यहीं से सभी लोग मतदान के लिए एकसाथ नगर निगम पहुंचेंगे। यहां पहले मेयर के लिए मतदान होगा और बाद में डिप्टी मेयर के लिए मतदान होगा। शाम को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि भाजपा के प्रत्याशी पहले ही जीत का जश्न मना चुके हैं। उनका कहना है कि मतदान एक औपचारिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रास वोटिंग की संभावना कम
भाजपा की क्रास वोटिंग पर नजर रहेगी। लेकिन इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती। क्योंकि भाजपा के अपने पार्षदों के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। ऐसे में तय है कि भाजपा उम्मीदवार पूरे मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे। 


निर्विरोध न जीतें, इसलिए निभा रहे औपचारिकता
जम्मू नगर निगम में 75 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के सबसे अधिक 44 हैं। कांग्रेस के इस समय 13 हैं, लेकिन 15 थे। एक पार्षद गौरव चोपड़ा पार्टी छोड़कर गुलाब नबी आजाद की पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जबकि एक पार्षद की मौत हो चुकी है। बाकी निर्दलीय पार्षद हैं। निर्दलीय पार्षद भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दे चुके हैं। जबकि कांग्रेस ने औपचारिकता पूरी की है, ताकि भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध न जीत जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed