{"_id":"6828f4e59f1f9136740f62d8","slug":"jammu-mubark-mandi-cafeteriya-development-jammu-news-c-10-lko1027-615146-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुबारक मंडी में कैफेटेरिया, लाइब्रेरी के लिए अभी दो माह और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुबारक मंडी में कैफेटेरिया, लाइब्रेरी के लिए अभी दो माह और इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2024 में होना था पूरा काम, टेंडर प्रक्रिया के चलते हुई देरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोगों और पर्यटकों को मुबारक मंडी में नवनिर्मित कैफेटेरिया और लाइब्रेरी के लिए दो और माह तक इंतजार करना होगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने दो माह में काम पूरा करने का दावा किया है।
यह काम दिसंबर 2024 में पूरा होना था, मगर टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम बाधित रहा। अब फिर से काम आरंभ हुआ। काम होने के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। यहां पर लोग अध्ययन के साथ डोगरा इतिहास के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
इसके अलावा किले को भी स्मार्ट बनाने पर काम तेज चल रहा है। रंग रोगन करवाया जा रहा है। कैफेटेरिया में एक साथ 175 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकेंगे। मौजूदा समय में ढांचा तैयार कर लिया गया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुबारक मंडी ऐतिहासिक जगहों में से एक है।
विज्ञापन
-- --
किले का सैन्य व प्रशासनिक कार्यों के लिए होता था प्रयोग
महाराजा गुलाब सिंह के शासनकाल में मुबारक मंडी के इस किले का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यों सहित सैन्य गतिविधियों के लिए होता था। यह काफी बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां पर पहले पुरातत्व विभाग का कार्यालय भी संचालित किया जाता था, जिसे बाद में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में इस परिसर का प्रयोग सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हो रहा है।
-- -
स्मार्ट सिटी योजना के तहत किले के एक हिस्से में कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट सहित लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इस पर काम भी तेजी से जारी है। संभावना है कि दो माह में तैयार हो जाएगा। रेस्टोरेंट व कैफेटेरिया में कम से कम 175 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इससे पर्यटन की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे।
-अनिल ठुस्सू, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्मार्ट सिटी जम्मू