{"_id":"653665ab1ca51cbb9303cb66","slug":"jammu-more-than-9-thousand-consumers-have-not-received-electricity-bills-for-four-months-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: 9 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नहीं मिले चार माह से बिजली बिल, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: 9 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नहीं मिले चार माह से बिजली बिल, बढ़ी परेशानी
Mon, 23 Oct 2023 05:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:53 PM IST
सार
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल हर माह आना चाहिए मगर ऐसा नहीं हो रहा है। बिल चार-चार माह से नहीं आए हैं। हर माह बिल आने से अदा करने में सुविधा होगी। एक साथ चार माह का बिल अदा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
How to save electricity Bill
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली बिल चार-चार माह से नहीं मिलने से जिलाभर में 9 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। एक साथ बिल आने से अदा करना मुश्किल होगा। उपभोक्ता अब हर माह कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं और बिलों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल हर माह आना चाहिए मगर ऐसा नहीं हो रहा है। बिल चार-चार माह से नहीं आए हैं। हर माह बिल आने से अदा करने में सुविधा होगी। एक साथ चार माह का बिल अदा करना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं, कारपोरेशन के अनुसार तकनीकी कारणों के कारण रिकाॅर्ड अपलोड नहीं हो पाया है। रिकाॅर्ड को अपलोड किया जा रहा है। औपचारिकता पूरी होने के बाद बिल रूटीन में उपभोक्ताओं को मिलेेंगे। वहीं, कारपोरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिल जब भी जनरेट होगा। एक साथ ही उसे अदा करना होगा।
यूनिट के हिसाब से बिल जारी होंगे। उपभोक्ता तीर्थ राम निवासी सुभाष नगर और सुदर्शन निवासी कृष्णा नगर ने कहा कि हर माह बिल आना चाहिए। अब चार माह से बिल नहीं आया है। वे दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। एक साथ बिल अदा करना मुश्किल होगा। कार्यालय के चक्कर भी काटे मगर बिल जारी नहीं हुआ। अब एप डाउनलोड करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है परेशानी
उपभोक्ताओं के अनुसार प्रति माह बजट के हिसाब से एक हजार से 15 सौ के बीच बिल भरना आसान होता है मगर चार माह बाद जब बिल ज्यादा आएगा तो भरना मुश्किल हो जाता है। पहले भी परेशानी आई थी। अब फिर हालात पहले जैसे हो गए हैं।
जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण बिल जनरेट नहीं हो रहे हैं। रिकाॅर्ड अपलोड किया जा रहा है। बिलों की अदायगी नियमित की जाएगी। बिल जब भी आएगा, एक साथ ही भरना होगा। - जनक सिंह, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन।