फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: More than 9 thousand consumers have not received electricity bills for four months

जम्मू: 9 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नहीं मिले चार माह से बिजली बिल, बढ़ी परेशानी

Mon, 23 Oct 2023 05:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 05:53 PM IST
सार

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल हर माह आना चाहिए मगर ऐसा नहीं हो रहा है। बिल चार-चार माह से नहीं आए हैं। हर माह बिल आने से अदा करने में सुविधा होगी। एक साथ चार माह का बिल अदा करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
Jammu: More than 9 thousand consumers have not received electricity bills for four months
How to save electricity Bill - फोटो : Istock

विस्तार

बिजली बिल चार-चार माह से नहीं मिलने से जिलाभर में 9 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। एक साथ बिल आने से अदा करना मुश्किल होगा। उपभोक्ता अब हर माह कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं और बिलों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल हर माह आना चाहिए मगर ऐसा नहीं हो रहा है। बिल चार-चार माह से नहीं आए हैं। हर माह बिल आने से अदा करने में सुविधा होगी। एक साथ चार माह का बिल अदा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कारपोरेशन के अनुसार तकनीकी कारणों के कारण रिकाॅर्ड अपलोड नहीं हो पाया है। रिकाॅर्ड को अपलोड किया जा रहा है। औपचारिकता पूरी होने के बाद बिल रूटीन में उपभोक्ताओं को मिलेेंगे। वहीं, कारपोरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिल जब भी जनरेट होगा। एक साथ ही उसे अदा करना होगा।
विज्ञापन


यूनिट के हिसाब से बिल जारी होंगे। उपभोक्ता तीर्थ राम निवासी सुभाष नगर और सुदर्शन निवासी कृष्णा नगर ने कहा कि हर माह बिल आना चाहिए। अब चार माह से बिल नहीं आया है। वे दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। एक साथ बिल अदा करना मुश्किल होगा। कार्यालय के चक्कर भी काटे मगर बिल जारी नहीं हुआ। अब एप डाउनलोड करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है परेशानी

उपभोक्ताओं के अनुसार प्रति माह बजट के हिसाब से एक हजार से 15 सौ के बीच बिल भरना आसान होता है मगर चार माह बाद जब बिल ज्यादा आएगा तो भरना मुश्किल हो जाता है। पहले भी परेशानी आई थी। अब फिर हालात पहले जैसे हो गए हैं।


जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण बिल जनरेट नहीं हो रहे हैं। रिकाॅर्ड अपलोड किया जा रहा है। बिलों की अदायगी नियमित की जाएगी। बिल जब भी आएगा, एक साथ ही भरना होगा। - जनक सिंह, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed