फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Monsoon arrived in the valley eight days earlier, orange alert till June 27

Jammu : घाटी में आठ दिन पहले मानसून की दस्तक, 27 जून तक ऑरेंज अलर्ट; आपात प्रबंधन का आदेश

Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
सार

इस बार मानसून सामान्य तारीख 30 जून से आठ दिन पहले पहुंचा है। बीते दो दिन से जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 25 से 27 जून के बीच प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Jammu: Monsoon arrived in the valley eight days earlier, orange alert till June 27
श्रीनगर में बारिश file - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इस बार मानसून सामान्य तारीख 30 जून से आठ दिन पहले पहुंचा है। बीते दो दिन से जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 25 से 27 जून के बीच प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 115 से 204 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


खराब मौसम में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन, पहाड़ों से पत्थर गिरने और बाढ़ का खतरा रहेगा। जम्मू संभाग के जम्मू, रामबन, रियासी, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर के अनंतनाग जिले में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए आपात प्रबंधन मजबूत करने के लिए कहा गया है। विभाग के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद ने प्रदेश में सामान्य समय से पहले मानसून के पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जम्मू समेत कई हिस्सों में रविवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। श्रीनगर का तापमान भी लगभग जम्मू जैसा चल रहा है। यहां तीखी धूप में पसीने छूट रहे हैं।

कहां-कितना अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

  • जम्मू 33.4
  • श्रीनगर 33.0
  • कटड़ा 32.4
  • भद्रवाह 30.2
  • बनिहाल 29.2
  • पहलगाम 24.0
  • गुलमर्ग 23.0

जम्मू कश्मीर में कब-कब पहुंचा मानसून

  • वर्ष            तारीख
  • 2025        22 जून
  • 2024        27 जून
  • 2023        30 जून
  • 2021        13 जून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed