{"_id":"610645f18ebc3e092c622703","slug":"jammu-mayor-s-statement-like-condition-made-to-brides-are-not-fulfilled-it-is-impossible-to-fulfill-election-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू मेयर का बयान: जैसे दुल्हन से की गई शर्तें पूरी नहीं होतीं, चुनावी वादों को पूरा करना नामुमकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू मेयर का बयान: जैसे दुल्हन से की गई शर्तें पूरी नहीं होतीं, चुनावी वादों को पूरा करना नामुमकिन
Sun, 01 Aug 2021 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 PM IST
सार
इससे पहले उन्होंने एक बयान में 2031 तक जम्मू शहर में बर्फबारी होने की बात कही थी। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू शहर के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता अपने बयान से सुर्खियों में हैं। इस बार मेयर ने कहा कि तमाम चुनावी वादों को पूरा करना नामुमकिन है, जिस प्रकार शादी के समय दुल्हन से की गई शर्तें पूरी करना मुश्किल होता है, इसी तरह विकास का मसला है।
विज्ञापन
वार्ड-33 में विकास और टूटे नालों पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि 200 से ज्यादा गलियों और नालों को ठीक करना मुश्किल है। बजट की कमी है, सरकार से राशि मांगी गई है। सोशल मीडिया पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें इन्होंने कहा कि पूर्व में रहे विधायकों, मंत्रियों, मेयर और पार्षदों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। सिर्फ वोटों की राजनीति ही की है। अब विकास न होने का आरोप सीधा भाजपा पर जड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, निर्दलीय पार्षद भी इस बयान पर खूब हो-हल्ला कर रहे हैं। पार्षद अमित कुमार, रितू चौधरी, गौरव चोपड़ा, शौकत अली व अन्य ने कहा कि मेयर ही हार मान रहे हैं तो विकास कौन करवाएगा। आए दिन नए-नए बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी