{"_id":"6422885f3e85fddf99061f59","slug":"jammu-lower-rupnagar-road-people-protest-over-anti-encroachment-drive-on-priest-room-adjacent-to-temple-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मंदिर के साथ लगते पुजारी के कमरे पर पीला पंजा चलाए जाने पर रोष, सड़क जामकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मंदिर के साथ लगते पुजारी के कमरे पर पीला पंजा चलाए जाने पर रोष, सड़क जामकर किया प्रदर्शन
Tue, 28 Mar 2023 11:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:55 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने जेडीए के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के लोअर रूपनगर रोड पर मंदिर के साथ बन रहे पुजारी के कमरे पर जेडीए ने सोमवार दोपहर पीला पंजा चला दिया। इससे आसपास के लोगों में रोष है। इसे लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जेडीए के तहसीलदार रंजीत सिंह ने मंदिर के साथ पुजारी के लिए बनाए जा रहे कमरे की दीवारों को तोड़ दिया। लोगों के विरोध के बाद उनको कार्रवाई रोकनी पड़ी। लोगों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने पुजारी सहित अन्य लोगों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद लोग एकत्रित होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने जेडीए के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग जेडीए पर कार्रवाई के लिए अड़े रहे। राकेश बजरंगी ने बताया कि नवरात्र के पावन दिनों में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि जेडीए द्वारा करवाई से पहले कोई भी नोटिस नहीं दिया गया था और लोगों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
उधर, जेडीए के वीसी पंकज मागोत्रा ने कहा कि मंदिर की आड़ में जेडीए की जगह पर कमरा बनाया जा रहा है। जेडीए को इसकी सूचना मिली। इसके बाद जेडीए ने उसे रोकने के लिए वहां पर अभियान चलाया। अगर पुराना घर तोड़ना होता तो उसके लिए नोटिस दिया जाता।