फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, LG, tawi river front, inspection

तवी रिवर फ्रंट के काम की रफ्तार बढ़ाएं, जनवरी तक पूरा करें : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu, LG, tawi river front, inspection
परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, कहा-इसके पूरा होने से जम्मू में बढ़ेंगी पर्यटन की संभावनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को तवी रिवरफ्रंट परियोजना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को काम की रफ्तार बढ़ाकर इसे जनवरी 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। कहा कि इसके पूरा होने से जम्मू में पर्यटन व रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उपराज्यपाल सोमवार की सुबह तवी रिवर फ्रंट पहुंचे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ देवांश यादव ने उन्हें चल रहे कार्यों के बारे में बताया। सीईओ ने बताया कि 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दस फीसदी काम अगले माह पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही पहले चरण में काम पूरा होगा, तो दूसरे चरण में काम शुरू किया जाएगा। फ्रंट के ले-आउट प्लान पर भी उपराज्यपाल ने चर्चा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उपराज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत यह एक प्रमुख परियोजना है। इसके पहले चरण का काम जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। इस परियोजना से जम्मू में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। जंबू चिड़ियाघर, लाइट एंड साउंड शो, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकीं हैं। सुचेतगढ़ और तिरुमला तिरुपति मंदिर में प्रतिदिन लगभग 5000-6000 लोग आ रहे हैं। सप्ताह के अंत में यह संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सहायता से जम्मू शहर और जम्मू क्षेत्र में ऐसे ही पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि मैं जम्मू स्मार्ट सिटी को बधाई देता हूं, कि यह एक कठिन परियोजना थी, मुझे उम्मीद है कि जम्मू के लोग तवी रिवरफ्रंट का आनंद लेंगे।
उपराज्यपाल के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अटल डुल्लु, विधायक युद्धवीर सेठी, शालीन काबरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल शक्ति विभाग; डॉ. मंदीप भंडारी, लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रधान सचिव और मंदीप कौर, आयुक्त/सचिव, आवास और शहरी विकास विभाग भी उपस्थित थे। मौजूदा समय में फ्रंट के चारों ओर ग्रिल लगाने पर काम चल रहा है। साथ ही अब झील को आकार दिया जाना है। निर्माण के बाद लोग यहां पर रोजगार से जुड़ सकेंगे।

-----------------
दो बार बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन
तवी रिवर फ्रंट पर काम 12 फरवरी 2022 को शुरू हुआ। 31 अगस्त 2023 को पूरा करने का लक्ष्य था। काम पूरा न होने के कारण दिसंबर 2023 तक डेडलाइन बढ़ी। इसके बाद सितंबर 2024 तक दूसरी बार डेडलाइन पूरी हुई। अब अक्तूबर 2024 में तीसरी डेडलाइन जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई। परियोजना पर 208 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।


-------------
ये काम भी होने हैं अभी
रिटेनिंग वॉल के निर्माण के बाद साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे, बैठने की जगह, विद्युतीकरण के साथ चार रेस्तरां का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इंटरसेप्टर ड्रेन और एसटीपी का निर्माण होगा। फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा। इसके बाद तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed