फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu latest news, construction of house in old city in Jammu municipal corporation gives permission

जम्मूः पुराने शहर में घर बनाने का रास्ता साफ, मिली ये छूट, 550 से ज्यादा लोगों को जारी हुई एनओसी

Thu, 25 Feb 2021 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
jammu latest news, construction of house in old city in Jammu municipal corporation gives permission
जम्मू शहर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू में पुराने शहर में घर बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। अभी एक या दो कमरे बनाने के लिए नगर नगर निगम अनुमति दे दी है। पहले तंग रास्ते होने के कारण निर्माण के लिए एनओसी नहीं मिल रही थी। रास्ते तंग होने के कारण सात या आठ फीट सेटबैक छोड़ने की शर्त रखी गई थी, जिसमें अब छूट दी गई है।

विज्ञापन


यह मामला पिछले जनरल हाउस में उठाया गया था। इसके लिए हाउंसिंग कमेटी के चेयरमैन ने भी नियम सरल बनाने की वकालत की थी। इसके बाद नियमों में बदलाव किया गया। अभी तक 550 से ज्यादा लोगों को एनओसी जारी कर एक या दो कमरों के लिए अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


पहले पुराने शहर में सेटबैक छोड़ने की शर्त होने के कारण जब घर बनाने के लिए आवेदन किया जाता था तो एनओसी नहीं मिल पाती थी। लोगों को रास्ते के लिए जगह छोड़ने के लिए कहा जाता। इस कारण बीते कई साल से लोग घरों का निर्माण नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब नियमों में किया गया है बदलाव

अब नियमों में बदलाव किया गया है। इस कारण लोग आसानी से एक या दो कमरों का निर्माण करवा सकते हैं। नगर निगम की आगामी बैठक में भी मामले पर चर्चा हो सकती है। इसमें तीन से चार कमरों को बनाने की मंजूरी पर मुहर लग सकती है। 

पुराने शहर में एक या दो कमरों के निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति दे दी है। मामले को हाउस में रखा गया था। इसके बाद अब 550 से ज्यादा लोगों को एक या दो कमरों को बनाने अनुमति दी गई है। पहले तंग रास्तों के कारण एनओसी नहीं मिल पा रही थी। अब तीन या चार कमरों के निर्माण के लिए मामले को हाउस में रखा जाएगा। - राजेंद्र शर्मा, हाउसिंग कमेटी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed