{"_id":"5d2a3b178ebc3e6d206dd953","slug":"jammu-kishmir-news-ramban-news-jmu189302042","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के रामबन में सूमो खाई में गिरी, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सूमो खाई में गिरी, आठ की मौत
Sun, 14 Jul 2019 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उखडाल से आलनबास जा रही टाटा सूमो मुतलाल क्षेत्र में शनिवार को खाई में गिर गई और इसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चार लोगों की जान मौके पर ही चली गई, जबकि चार घायलों में दो ने अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले और दो ने जम्मू और उधमपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उखडाल-आलनबास लिंक रोड पर परमिट के आधार पर सवारियां ढोने वाली टाटा सूमो जेके 03 ए 3777 उखडाल से आगे पहुंची थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। चालक समेत आठ सवारियों से भरी अनियंत्रित सूमो गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत अभियान शुरू किया। तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। चार घायलों को आनन-फानन में पीएचसी उखडाल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों को जीएमसी जम्मू एवं सेना अस्पताल, उधमपुर भेजा गया। इसी बीच एक अन्य घायल ने चंद्रकोट के हेलीपैड पर दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान तारा देवी पुत्री ध्यान चंद (54) निवासी बटोत, सांवी देवी पुत्री सुभाष सिंह (10) निवासी कुंची उखडाल, वाहन चालक जावेद इकबाल पुत्र अताउल्लाह जराल (45) निवासी आलनबास उखडाल, मोहम्मद इकबाल जराल (19) निवासी आलनबास, संदीप सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी अपर आलनबास, निलोफर बानो पुत्री मोहम्मद अशरफ जराल (16) निवासी धनमसता और फैजान अहमद जराल (14) निवासी आलनबास के रूप में हुई है।
फैजान के सिर और पैरों में ज्यादा चोटें आई थीं। जीएमसी के डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। राहत पुत्री अशरफ जराल (19) निवासी धनमसता को उधमपुर सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।