फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu katra vaishno devi natyural cave opened for pilgrims

कटड़ा: भक्तों के लिए खुली मां वैष्णो देवी में प्राकृतिक गुफा, आप भी बन सकते हैं इस क्षण के गवाह...

Tue, 29 Jan 2019 08:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
jammu katra vaishno devi natyural cave opened for pilgrims
गुफा से दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं ने सोमवार की देर रात प्राकृतिक गुफा के जरिए दर्शन किए। इस पल का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था। इस दौरान मां वैष्णो देवी के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार की रात भक्तों की संख्या कम होने पर रात 12 बजे से तड़के चार बजे तक प्राकृतिक गुफा को खोला गया। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक गुफा खुली रही, जिससे होकर भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर वर्ष जनवरी महीने में मकर संक्रांति के समय गुफा खुल जाती थी, क्योंकि इन दिनों ठंड के कारण भीड़ कम रहती है। लेकिन इस वर्ष जनवरी महीने में भक्तों की संख्या 12 हजार से ऊपर रही। इसकी वजह से मकर संक्रांति के वक्त गुफा नहीं खुली। 
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को 11 हजार के करीब भक्त दर्शन कर चुके थे, जबकि मंगलवार को दोपहर दो बजे तक सात हजार के करीब पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर प्राकृतिक गुफा को दर्शन के लिए खोल दिया गया। प्राकृतिक गुफा से माता के दर्शन करने पर भक्त अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed