फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kathua, army person martyar

Jammu News: जंडोर का जवान हिमस्खलन में बलिदान, पैतृक गांव में छाया मातम

Thu, 01 May 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 01 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
jammu, kathua, army person martyar
जसरोटा विधानसभा के जंडोर गांव का रहने वाला है जवान हरीश सिंह
विज्ञापन

पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज किया जाएगा अंतिम संस्कार


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जसरोटा विधानसभा के जंडोर गांव का रहने वाला सेना का जवान हरीश सिंह (24) कारगिल-लेह हिमस्खलन में बलिदान हो गया है। मंगलवार को जवान के बलिदान की खबर पैतृक गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, बलिदान जवान के पिता जरनैल सिंह अयोध्या में तीर्थयात्रा पर थे। बेटे के बलिदान की सूचना मिलते ही वह तीर्थयात्रा छोड़कर बुधवार सुबह ही घर पहुंच गए।


जंडोर गांव के पूर्व सरपंच मलविंदर सिंह ने बताया कि हिमस्खलन का मामला बीते मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे का है। जब बलिदान जवान हरीश सिंह अपनी पोस्ट से ड्यूटी खत्म कर वापस आ रहा था। बताया जा रहा है कि हरीश सिंह का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। जब तक सेना के जवान हरीश को ढूंढते तब तक उसकी मौत हो गई थी। पूर्व सरपंच ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर देर रात कठुआ पहुंच जाएगा। अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उसके माता पिता और एक बड़ा भाई है। वहीं, उसकी बड़ी चार बहनों की शादी हो चुकी है। मलविंदर सिंह ने बताया कि चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में भारतीय सेना के 18 डोगरा रेजिमेंट में कारगिल में तैनात था। उन्होंने बताया कि इस घटना ने केवल उनका गांव को बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। पूरा देश उनकी शहादत को सदैव याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed