फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kasmir three pdp leader resign over mehbooba mufti controversial statement

जम्मू-कश्मीर : पीडीपी के तीन नेताओं ने दिया इस्तीफा, कहा- महबूबा की टिप्पणी से देशभक्ति की भावनाएं आहत हुई

Mon, 26 Oct 2020 05:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 26 Oct 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
jammu kasmir three pdp leader resign over mehbooba mufti controversial statement
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ए वफा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक पत्र में तीनों नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा की गई टिप्पणी से देशभक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




मालूम हो पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा था कि मैं तब तक कोई भी झंडा हाथ में नहीं उठाएंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और उनका संविधान वापस नहीं लौटाया जाएगा। लोगों को नाउम्मीद नहीं होना चाहिए, हम अनुच्छेद 370 और अपना विशेष दर्जा वापस लेकर ही रहेंगे।


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के अपमान के विरोध में सोमवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहराया और नारेबाजी की। इससे पहले शनिवार को भी कई प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में तिरंगा फहरा दिया था।

इस दौरान कार्यालय में मौजूद पीडीपी नेताओं की प्रदर्शनकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पीडीपी प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी फिरदोस टाक ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कार्यालय पर हमला हुआ है। उनके साथ और पीडीपी के अन्य नेता परवेज वफा के साथ हाथापाई की गई।

लालचौक पर झंडा फहराने पहुंचे भाजपाई गिरफ्तार
श्रीनगर के लालचौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर तिरंगा फहराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed