फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir youth carried ubgl grenade in territorial army recruitment rally in poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती रैली में युवक ग्रेनेड लेकर पहुंचा, मचा हड़कंप

Mon, 11 Mar 2019 03:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Mar 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir youth carried ubgl grenade in territorial army recruitment rally in poonch
भर्ती रैली में बरामद ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सूरनकोट तहसील मुख्यालय में सोमवार को सेना की तरफ से आयोजित टेरीटोरियल आर्मी (टीए) की भर्ती रैली के दौरान जवानों ने एक युवक को ग्रेनेड के साथ पकड़ा। उसे सूरनकोट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


युवक की पहचान राजिंदर सिंह (33) निवासी दलयोट गांव, तहसील कालाकोट, जिला राजोरी के रूप में हुई है। युवक के पास से एक सी 90 हैंड ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड और एक डेटोनेटर बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सूरनकोट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल ने बताया कि सूरनकोट में सोमवार से टीए की भर्ती शुरू हुई है। इसमें राज्य भर से सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक आए हुए हैं। उनको भर्ती रैली में भाग लेने के पहले सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब अन्य युवाओं के साथ कालाकोट निवासी राजिंदर सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास से ग्रेनेड, यूबीजीएल और डेटोनेटर बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सूरनकोट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


पुलिस युवक से यह पता कर रही है कि उसके पास ग्रेनेड कहां से आए और वह किस इरादे से भर्ती रैली में आया था। फिलहाल, प्राथमिक जांच में उसका कोई भी आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed