फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Women should take advantage of govt schemes move towards empowerment

आधी आबादी: जम्मू कश्मीर में इन योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं, बढ़ें सशक्तिकरण की ओर

Tue, 24 May 2022 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 24 May 2022 05:07 PM IST
सार

एआईसीटीई छात्रवृत्ति योजना हो या फिर हौंसला, तेजस्विनी, उम्मीद, एलजी सुपर-75, परवाज, मुमकिन जैसी पहलों से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir Women should take advantage of govt schemes move towards empowerment
women

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ शिक्षा तक उनकी पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से एक लिंग समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत किया जा रहा है। लड़कियां ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सुसज्जित होकर शासन के सभी स्तरों पर शामिल हों, इसके लिए सरकार कई पहल कर रही है।

विज्ञापन


एआईसीटीई छात्रवृत्ति योजना हो या फिर हौंसला, तेजस्विनी, उम्मीद, एलजी सुपर-75, परवाज, मुमकिन जैसी पहलों से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में महिला उद्यमिता तंत्र विकसित करने के लिए सरकार कई पहल कर रही है। महिलाओं के कौशल प्रशिक्षण और पुन: कौशल को महत्व दिया जा रहा ताकि भविष्य में वह सशक्त हो सकें। इसके परिणाम भी मिल रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन


कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 94 स्वर्ण पदक विजेता थे, जिनमें से 77 प्रतिशत यानी 66 लड़कियां थीं। इस तरह इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में अधिकांश स्वर्ण पदक विजेताओं में लड़कियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक समानता को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश और देश के निर्माण के लिए तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण और समान उपस्थिति बड़ी महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डोमिसाइल सर्टिफिकेट (प्रक्रिया) नियम, 2020 के जम्मू-कश्मीर अनुदान में एक खंड जोड़ा, जिससे प्रदेश के बाहर विवाहित एक मूल महिला के पति या पत्नी को अधिवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की अनुमति मिली। 


उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के पहले महिला साइकिलिंग क्लब ‘वीमेन डू राइड’ के सदस्यों के साथ बैठक में कहा है कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed