फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Women are liking the free bus service, 3.50 lakh have travelled so far; buses suffer a loss of

Jammu Kashmir: महिलाओं को भा रही मुफ्त बस सेवा, अब तक 3.50 लाख कर चुकीं सफर; बसों को हुआ 28 लाख रुपये का घाटा

Tue, 08 Apr 2025 05:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 08 Apr 2025 05:21 PM IST
सार

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू होने के सात दिनों में 3.50 लाख महिलाएं सफर कर चुकी हैं, जबकि इस सेवा से ई-बसों को 28 लाख रुपये का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Women are liking the free bus service, 3.50 lakh have travelled so far; buses suffer a loss of
जम्मू कश्मीर ई-बस - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

महिलाओं को मुफ्त बस सेवा खूब भा रही है। सात दिनों में कुल 3.50 लाख महिलाएं कर चुकी हैं। बस स्टाप में यात्रा के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आ रही है। इसी तरह शहर से वापस बसों में लौट रही हैं।

विज्ञापन


कालेजों, स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं भी लाभान्वित हो रही हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह आठ से दस, दोपहर और सायं चार से छह बजे के बीच उमड़ रही है। सेवा पहली अप्रैल से शुरू हुई थी। स्मार्ट सिटी के आंकड़ों के मुताबिक हर रोज औसतन 50 हजार महिलाएं अलग अलग तीस रूटों में चलने वाली 95 बसों में सफर कर रही है। बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को गर्मी में एसी की सुविधा मिल रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में सफर करना सुविधाजनक हो रहा है। इस कारण भी ज्यादा यात्रा कर रही हैं।
विज्ञापन


28 लाख रुपये हो चुका घाटा
मुफ्त बस सेवा के बाद ई-बसों का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहली से लेकर सात तारीख तक घाटा 28 लाख रुपये हो चुका है। हर रोज औसतन 80 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। सेवा शुरू होने से पहले हर रोज बसों से कमाई का लक्ष्य 12 लाख रुपये का था। इस पर आठ लाख कमाई हो रही थी। अब मुफ्त यात्रा के कारण कमाई चार लाख रुपये ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 3.50 लाख से ज्यादा महिलाओं ने सफर किया है। ग्रामीण इलाकों से शहर तक पहुंचाना आसान हुआ है। छात्राएं भी लाभान्वित हो रही हैं।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, स्मार्ट सिटी

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: एक अप्रैल से जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री सफर, दिखाना होगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed