फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Wife involved in drug smuggling, police is taking continuous action

जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी का खेल, खुद हुई जेल तो पत्नी को नशा तस्करी में दिया धकेल, लगातार सामने आ रहे मामले

Sat, 24 Jun 2023 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है। अब इस धंधे को उनकी पत्नियां आगे बढ़ा रही हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Wife involved in drug smuggling, police is taking continuous action
जम्मू पुलिस जांच करती हुई - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

नशा तस्कर अब पत्नियों से नशे की तस्करी करा रहे हैं, ताकि किसी को पता न चल सके। इनमें कई ऐसे नशा तस्कर हैं, जो जेलों में बंद हैं और पत्नी से नशे की तस्करी करा रहे हैं। खासकर कश्मीर में। पिछले एक साल में ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जिनमें साफ पता चला है कि कैसे महिलाओं को ढाल बनाकर नशे की तस्करी की जा रही है।

विज्ञापन


बीते वर्ष सितंबर में पुलिस ने नौशेरा की एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसका पति पंजाब की जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद है। सितंबर 2022 में जम्मू के सतवारी में पुलिस ने रविंदर कौर उर्फ नीतू बाॅबी को गिरफ्तार किया था। उसका पति विक्की लांगरा भी नशा तस्कर है।
विज्ञापन


जून 2022 में किश्तवाड़ में पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर रमीज राजा को गिरफ्तार किया था। उसकी दो पत्नियां मफूजा बेगम और नोबिया बेगम नशा तस्करी में गिरफ्तार की गईं। अगस्त 2022 में कश्मीर के बडगाम में पुलिस ने नशा तस्कर शाह फैजल और उसकी पत्नी नौशीन फैजल को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2022 में उधमपुर पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया था। उनसे 7 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। अब ताजा मामला जम्मू के गांधीनगर का है। यहां श्रीनगर की रहने वाली एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसका पति पहले से हेरोइन तस्करी में शामिल है।  

जेलों में बंद तस्करों पर नजर

सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद नशा तस्कर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से नशा तस्करी करा रहे हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पास ऐसे दर्जनों कैदियों की जानकारी है, जिनके परिवार या पत्नी नशा तस्करी में शामिल हैं। इन पर एएनटीएफ और संबंधित थानों की पुलिस की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed