फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Western Disturbance continues, warning of snow storm Ganderbal district of Baramulla today

J&K Weather: पहलगाम में बर्फबारी, रामबन में स्कूल बंद, गांदरबल में बर्फीले तूफान की चेतावनी

Mon, 08 May 2023 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 11:00 AM IST
सार

जम्मू में सोमवार की शुरुआत बादलों की गरज के साथ हुई। रविवार शाम से ही जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश और आंधी जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Western Disturbance continues, warning of snow storm Ganderbal district of Baramulla today
पुंछ में मौसम साफ होने के बाद छाए बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते जम्मू कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की शुरुआत बादलों की गरज के साथ हुई। रविवार शाम से ही उधमपुर, राजोरी समेत जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश और आंधी जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। लद्दाख में भी बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की संभावना है। कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिला अनंतनाग के पहलगाम की बेताब घाटी ताजा हिमपात हुआ है। इधर, रामबन में जिला प्रशासन ने मौसम बिगड़ने के चलते तौर पर आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। हालांकि अगर परीक्षाएं हुईं तो वो आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार को पश्चिमी विक्षोभ कहीं सक्रिय तो कहीं मंद रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। कश्मीर के कई हिस्सों में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, जम्मू संभाग के अधितर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

गांदरबल में बर्फीले तूफान की चेतावनी

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार आठ मई को एक बार फिर दोपहर बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश या ओलावृष्टि होगी। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बारामुला के गांदरबल जिले में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि नौ मई से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तापमान की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम तापमान रिकार्ड हुआ है।



कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री की गिरावट के साथ 19. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 20. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है।


गुलमर्ग में सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 8. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 31. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।

बटोत में चार डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 22. 0 डिग्री सेल्सियस और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 29. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed