फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Forecast Update: IMD Heat Wave Alert Banihal Batote Bhaderwah Katra Mausam News

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में 17 तक मौसम साफ, फिर सताएगी प्रचंड गर्मी, लू के साथ चढ़ेगा पारा

Sun, 09 Jun 2024 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 11:49 AM IST
सार

Jammu Kashmir Weather Update Today : मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 17 जून तक मौसम लगभग साफ रहेगा। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी पारे में तेजी से उछाल आएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Forecast Update: IMD Heat Wave Alert Banihal Batote Bhaderwah Katra Mausam News
जम्मू में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 10 जून से फिर प्रचंड गर्मी और लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 17 जून तक मौसम लगभग साफ रहेगा। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी पारे में तेजी से उछाल आएगा। 

विज्ञापन


इसी बीच 14 जून को माता खीर भवानी का वार्षिक मेला और 17 जून से ईद-उल-अजहा पर भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कश्मीर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, यहां अधिकांश हिस्सों में रात में ठंडक कायम है।
विज्ञापन


जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। इससे पहले शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुल गया। शाम तक गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.6, बटोत में 26.5, कटड़ा में 34.4 और भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 24.2 और न्यूनतम तापमान 12.1, पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 7.2 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed