फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather to change from September 21 rain occur in some areas

J&K Weather: फिर 21 सितंबर से करवट बदलेगा मौसम, कई क्षेत्रों में बरसेंगे बादल

Sun, 18 Sep 2022 01:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 01:15 PM IST
सार

जम्मू शहर में रविवार को मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather to change from September 21 rain occur in some areas
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 18 से 20 तक कुछ एक क्षेत्रों में बारिश हुआ करेगी। वहीं, 21 सितंबर से मौसम करवट बदलेगा और कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। रविवार को जम्मू शहर में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जम्मू जिले में 3.6 एमएम, कटड़ा में 19.0 एमएम, श्रीनगर में 2.0 एमएम, पहलगाम में 18.1 एमएम, बटोत में 3.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन


कश्मीर के श्रीनगर जिले में सामान्य से करीब तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहकर 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 33.5 डिग्री सेल्सियस व कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed