फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather to change again from October 22 rain and snowfall may occur

Weather Update: जम्मू कश्मीर में 22 अक्तूबर को फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 20 Oct 2023 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में 22 अक्तूबर को फिर मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वर्तमान में अधिकतर इलाकों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather to change again from October 22 rain and snowfall may occur
श्रीनगर: लाल चौक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को तीसरे दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है। हालांकि, 22 अक्तूबर को प्रदेश में फिर मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वर्तमान में अधिकतर इलाकों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिली हुई है। बाजारों में रौनक है। इससे पहले गुरुवार को यहां दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 28.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 19.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

कश्मीर घाटी में हाल में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। इसको देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण दिन में तापमान में हलकी बढ़ोतरी संभव है। इस बीच ठंड की दस्तक को देखते हुए लोगों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है।

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे मुश्ताक अहमद ने कहा कि उन्होंने स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी की है। रमनजीत कौर ने बताया कि स्कूल से बच्चों को सर्दी की यूनिफार्म पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए बच्चों के लिए सर्दी वाली यूनिफार्म खरीदने बाजार पहुंची हैं।


दुकानदार बुरहान शफी ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ी है। उधर, मौसम में बदलाव के साथ सड़कों पर कांगड़ियां बेचने वाले भी नजर आने लगे हैं। इसके अलावा लोगों ने कोयला, लकड़ी (बालन), आदि भी जमा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed