{"_id":"6662a2885aadcc6ba800ee86","slug":"jammu-kashmir-weather-strong-winds-and-rains-expected-in-some-parts-of-jammu-till-june-8-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू में आज भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार, बदले मौसम से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू में आज भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार, बदले मौसम से मिली राहत
Fri, 07 Jun 2024 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:32 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। हालांकि गुरुवार दूसरे दिन भी रात को अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादलों के गरजने के साथ तेज हवाएं और बारिश से पारे में गिरावट आई। दिन में गर्मी का अहसास भी हुआ, लेकिन करीब एक माह बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे सामान्य से गिरकर 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन रात को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.3, बटोत में 27.3, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 23.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 11.8 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.8 तथा न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन