{"_id":"661f87dcd44ed7c2de0ca364","slug":"jammu-kashmir-weather-shadow-of-bad-weather-on-first-phase-elections-chances-of-rain-and-snowfall-on-18-and-1-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: पहले चरण के चुनाव पर खराब मौसम का साया, 18-19 को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: पहले चरण के चुनाव पर खराब मौसम का साया, 18-19 को बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 17 Apr 2024 01:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:57 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को उधमपुर संसदीय सीट पर पहले चरण के चुनाव पर खराब मौसम की मार पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
इसमें किश्तवाड़, रामबन, डोडा, उधमपुर, कठुआ, सांबा, रियासी, जम्मू, राजोरी जैसे जिलों में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर के बीच बारिश की संभावना है। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को दिन में गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा नीचे रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.0, बटोत में 22.4, कटड़ा में 27.7 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 19.5, पहलगाम में 15.6 और गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू से सबसे अधिक 87.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह बनिहाल में 38.0, बटोत में 40.6, कटड़ा में 64.0, भद्रवाह में 27.8, श्रीनगर में 28.3, पहलगाम में 39.0, गुलमर्ग में 32.8, काजीगुंड में 44.2, कुपवाड़ा में 28.6, कोकरनाग में 28.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।