{"_id":"6438e6cee265658dee077e16","slug":"jammu-kashmir-weather-possibility-to-change-from-april-16-relief-from-heat-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में 16 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार, तपिश से मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में 16 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार, तपिश से मिल सकती है राहत
Fri, 14 Apr 2023 11:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:08 AM IST
सार
मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी 16 और 17 अप्रैल को मौसम में बदलाव से कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के बाद कश्मीर संभाग के पारे में तेजी से उछाल आया है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में भी लगभग यही हालत है। जम्मू में पिछले दो दिनों से पारा लगातार 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी 16 और 17 अप्रैल को मौसम में बदलाव से कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को कश्मीर में मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 27.2 डिग्री तक पहुंच गया है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में भी दिन का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में भी पारा सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 27.9, बटोत में सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 26.7, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के लगातार साफ रहने से तापमान में उछाल आ रहा है।
विज्ञापन