{"_id":"636b36c37950ae4d717edd2c","slug":"jammu-kashmir-weather-news-rain-and-snowfall-expected-pahalgam-gulmarg-leh-night-temp-below-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पहलगाम, गुलमर्ग, लेह में रात का पारा शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पहलगाम, गुलमर्ग, लेह में रात का पारा शून्य से नीचे
Wed, 09 Nov 2022 10:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:42 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन ठंड का अहसास कायम है। जम्मू संभाग में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण जिला पुंछ और शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड पांचवे दिन भी बंद है। रोड को एक घंटे के लिए खोला गया था, लेकिन फिर बिगड़ते मौसम के चलते इसे बंद कर दिया गया। गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले कश्मीर में मंगलवार को धूप खिली रही। लेकिन सर्दी का अहसास रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 11.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, गुलमर्ग में माइनस 2.6, लेह में माइनस 5.6 और कारगिल में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में मंगलवार को हल्के बादलों के बीच लगभग मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान 29.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 5.8, कटड़ा में 11.2 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।