फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news hindi Cloudy and cold increased chances of rain and snowfall till march 3

J&K Weather: जम्मू कश्मीर में बादल छाए, ठंड बढ़ी, आज बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम

Mon, 26 Feb 2024 12:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 27 से 29 फरवरी के बीच भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news hindi Cloudy and cold increased chances of rain and snowfall till march 3
बर्फबारी में खेलते हुए सैलानी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जम्मू, सांबा, उधमपुर समेत ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इससे सुबह और रात के साथ-साथ दिन भी ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। घाटी में रात के तापमान में और गिरावट के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में लगातार दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 27 से 29 फरवरी के बीच भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक से तीन मार्च को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ही मध्य और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 सोमवार को एक बार फिर बंद हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के दलवास में सड़क मरम्मत के कारण दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने लोगों को ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करने और लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी है।
 



इससे पहले 22 फरवरी, गुरुवार को हाईवे को चार दिन के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया था। हाईवे पर रामबन के क्षेत्र में जगह-जगह मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को एक तरफ से बहाल किया गया और फिर प्राथमिकता के आधार पर फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मार्ग को सुचारू बनाने के लिए कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed