फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir Weather:  markets are deserted due to heat in the valley, no relief yet

Jammu kashmir Weather : घाटी में गर्मी की मार, सूने पड़े हैं बाजार, अभी नहीं राहत के आसार

Wed, 08 Jun 2022 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 12:56 AM IST
सार

जम्मू में दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री तक चल रहा है। दिन के साथ रात भी तपने लगी है। कश्मीर में भी पारे में उछाल के साथ कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Jammu kashmir Weather:  markets are deserted due to heat in the valley, no relief yet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री तक चल रहा है। दिन के साथ रात भी तपने लगी है। कश्मीर में भी पारे में उछाल के साथ कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। तपिश से बचने के लिए पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 11 जून तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार सुबह से ही प्रचंड गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। दस बजे से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा का सिलसिला शुरू हुआ, जो सूर्यास्त तक जारी रहा। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ जीवजंतु बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटडोर गतिविधियां प्रभावित हैं। बाजारों से दिन के समय खरीदारों की भीड़ गायब है। गरमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगह सड़कों पर तारकोल पिघल रही है।

जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 43.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के ठंडे रहने वाले इलाकों में तपिश बढ़ी है। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 32.4, बटोत में सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 32.9, कटड़ा में सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 40.4 और भद्रवाह में सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 31.3, पहलगाम में 24.7 और गुलमर्ग में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.6 और कारगिल में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed