फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather update today national highway blocked amarnath yatra suspend

Jammu Kashmir: प्रदेशभर में बारिश जारी, NH ठप, अमरनाथ यात्रा रुकी, चिनाब खतरे के निशान से ऊपर

Thu, 28 Jul 2022 12:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

रामबन में हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप हो गया है। अखनूर में चिनाब दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान नदी-नाले के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather update today national highway blocked amarnath yatra suspend
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बारिश का दौरा जारी है। शहर जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, नदी नाले उफान पर हैं। रामबन में हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप हो गया है। अखनूर में चिनाब दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान नदी-नाले के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा रोकी गई

लगातार भारी बारिश के चलते एहतियात के तौर पर पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप रोक दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को आधार शिविर में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी का नया ट्रैक बंद

जिला रियासी में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए नया ट्रैक आज भारी बारिश के बाद एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा की है। भूस्खलन के कारण रियासी में विभिन्न सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ा

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में रात से हो रही बारिश के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जम्मू उपायुक्त अवनी लवासा ने चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। चिनाब दरिया के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। 

किश्तवाड़ में स्कूल बंद

किश्तवाड़ उपायुक्त ने भी तेज बारिश के कारण बाढ़ के खतरे को भांपते हुए सभी निजी व सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारिशक सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि बारिश की वजह से किश्तवाड़, डोडा व भद्रवाह के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। 

राजोरी में दरहाली दरिया में जलस्तर बढ़ा

जिला राजोरी में बहने वाले दरहाली दरिया में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यहां भी प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए दरहाली दरिया के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है।


झूला क्षेत्र में सेना ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला

जिला पुंछ के झूला क्षेत्र में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ में चार लोग फंस गए। ऐसे में भारतीय सेना ने एसडीआरएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। चारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed