फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather : Jammu is burning hot

Jammu Kashmir Weather: तप रहा जम्मू... तापमान 44.3 के साथ छह साल का रिकार्ड टूटा, सता रही लू

Tue, 18 Jun 2024 12:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

जम्मू संभाग में सुलग रहा है। जम्मू का पारा 44.3 डिग्री अधिकतम रिकार्ड किया गया। पिछले सालों में पहली बार पारा इतना अधिक हुआ है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather : Jammu is burning hot
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

आसमान से बरस रही आग में पूरा जम्मू संभाग में सुलग रहा है।  जम्मू का पारा 44.3 डिग्री अधिकतम रिकार्ड किया गया। पिछले सालों में पहली बार पारा इतना अधिक हुआ है। इसके अलावा कठुआ लगातार प्रदेश का सबसे अधिक तपने वाला शहर है। जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन


हालांकि देर शाम को आंधी और कुछ बारिश से राहत जरूर मिली। जम्मू में अब रात के समय भी राहत नहीं है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 15.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, पुंछ में भी लू ने लोगों को परेशान किया। राजोरी पुंछ में जहां तापमान 37 डिग्री रहा, वहीं उधमपुर, सांबा में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 18 जून तक भी लू ही चलती रहेगी। तापमान 44 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। हालांकि 18 जून के बाद गरज के साथ आसमान से कुछ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने को स्वीमिंग पूल का सहारा

लगातार झुलसा रही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अब सिर्फ नहरें ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में बनाए गए स्वीमिंग पूल भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। दरअसल, जालंधर के बंडरलैंड की तर्ज पर जम्मू के आसपास के क्षेत्रों में निजी स्वीमिंग पूल बनाए गए हैं। जहां स्वीमिंग पूल के अलावा आने वाले लोगों को खाने पीने का सामान भी दिया जा रहा है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी और आरएस पुरा क्षेत्रों में ऐसे कई स्वीमिंग पूल सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed