फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Highway closed amid snowfall many flights affected avalanche warning in 10 districts

J&K Weather: बर्फबारी-बारिश के बीच हाईवे बंद, कई उड़ानें प्रभावित, 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Sat, 14 Jan 2023 01:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 01:15 AM IST
सार

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और घाटी से आने-जाने वाले विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। वहीं, प्रदेश के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Highway closed amid snowfall many flights affected avalanche warning in 10 districts
Snowfall in Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ताजा हिमपात और बारिश हुई है, जिससे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और घाटी से आने-जाने वाले विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। वहीं, प्रदेश के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


घाटी में बर्फबारी के कारण कई उड़ानें रद्द होने से हवाई यातायात प्रभावित रहा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, लगातार बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह फ्लाइट संचालन किया गया, लेकिन कम दृश्यता और बर्फबारी के कारण सुबह 10 बजे के बाद इसे स्थगित करना पड़ा। एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो, स्पाइस जेट और विस्तारा सहित अधिकांश एयरलाइनों ने खराब मौसम के कारण दिन के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। मेहर में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

jammu kashmir Weather: Highway closed amid snowfall many flights affected avalanche warning in 10 districts
Snowfall in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
श्रीनगर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने प्रदेश के उन दस जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है जहां भारी बर्फबारी हुई है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा और कुुपवाड़ा जिले में भारी हिमस्खलन (2 हजार मीटर से ऊपर) की चेतावनी है। बारामुला और गांदरबल में भी मध्यम हिमस्खलन हो सकता है। एसडीएमए के अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कुुलगाम, पुंछ और रामबन में समुद्र तल से 2 हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। वीरवार को गांदरबल जिले के सोनामर्ग में एक निर्माण कंपनी के कार्य स्थल पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed